दिल की सेहत-Heart Health: खान-पान का ध्यान रखकर रख सकते हैं दिल की सेहत को फिट, जानिए क्या खाएं और क्या नहीं?
दिल को स्वस्थ रखना वर्तमान समय की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। पिछले कुछ वर्षों में जिस तरह से हृदय रोगों के मामलों में तेजी से उछाल दर्ज किया गया है, खासकर COVID-19 के बाद, वह निश्चित रूप से चिंताजनक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जिस तरह से युवा लोगों में दिल की गंभीर बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है, उसे लेकर सभी को सावधान रहने की जरूरत है. हम सभी को तुरंत उन उपायों को अपनाना शुरू कर देना चाहिए ताकि हृदय रोगों के जोखिम कारकों को कम करके शरीर के इस सबसे महत्वपूर्ण अंग को स्वस्थ रखा जा सके।
विश्व हृदय दिवस हर साल 29 सितंबर को हृदय रोगों के बढ़ते जोखिम और इससे सुरक्षित रहने के उपायों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
अमर उजाला से बातचीत में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ आरिफ खान कहते हैं, दिल की बीमारी और हार्ट अटैक के खतरे को कम करने के लिए हम सभी को सबसे पहले अपने खान-पान में खास सुधार करने की जरूरत है. गलत खानपान के कारण इस बीमारी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल को स्वस्थ रखने के लिए आइए जानते हैं कि क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए?
खान-पान का रखें विशेष ध्यान
कार्डियोलॉजिस्ट कहते हैं कि आप कितना खाते हैं, यह सवाल से ज्यादा महत्वपूर्ण है कि आप क्या खाते हैं? जाने-अनजाने हमारी डाइट में कई ऐसी चीजें होती हैं जो दिल की बीमारियों के खतरे को बढ़ा सकती हैं। प्रोसेस्ड, जंक-फास्ट फूड की बढ़ती खपत इस समय इसके लिए सबसे बड़ा खतरा है। इसके अलावा, कुछ खाद्य पदार्थ रक्तचाप, ट्राइग्लिसराइड्स, कोलेस्ट्रॉल के स्तर और सूजन को बढ़ाने के लिए पाए गए हैं, ये सभी हृदय रोग के जोखिम कारक हैं। इस प्रकार की चीजों का सेवन करने से आपको गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।
जानिए दिल की बीमारियों से बचने के लिए क्या खाएं?
चाहे आप हृदय रोग से पीड़ित हों या इसे रोकना चाहते हों, आहार की गुणवत्ता और सही विकल्प दोनों ही एक विशेष भूमिका निभाते हैं। कुछ चीजों का सेवन आपके रक्तचाप को नियंत्रित करने और हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक हो सकता है।
फल और सब्जियां: ताजे फल और सब्जियां खाने की आदत डालें। दिन में कम से कम दो फलों को अपने आहार का हिस्सा बनाएं।
डाइट में कैलोरी, फैट और सोडियम की मात्रा कम रखें। ये दिल की सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
डिब्बाबंद चीजों के सेवन से बचें। फाइबर, प्रोटीन वाली चीजों को डाइट का हिस्सा बनाएं।
नट्स को रोजाना की डाइट में जरूर शामिल करें, खासकर मूंगफली और अखरोट जैसे नट्स दिल के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।
दिल की बीमारियों से बचने के लिए किन-किन चीजों से करें परहेज?
दिल की सेहत को ध्यान में रखते हुए इस बात का खास ख्याल रखें कि डाइट सिलेक्शन में क्या नहीं खाना चाहिए, यह जानना ज्यादा जरूरी है? कुछ चीजों के सेवन से हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।
उच्च वसा और उच्च सोडियम वाले खाद्य पदार्थों से बचें। ये दिल के लिए बहुत हानिकारक हो सकते हैं।
जंक फूड, आलू के चिप्स, कुकीज और आइसक्रीम का सेवन कम करें।
शराब और धूम्रपान के सेवन की आदत भी दिल के लिए समस्या पैदा कर सकती है, इससे बचें।
ट्रांस फैट वाली चीजें दिल के लिए समस्या पैदा कर सकती हैं, इसलिए इनसे बचें।
%20%E0%A4%96%E0%A4%BE%E0%A4%A8-%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A8%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%20%E0%A4%A7%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%A8%20%E0%A4%B0%E0%A4%96%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%B0%E0%A4%96%20%E0%A4%B8%E0%A4%95%E0%A4%A4%E0%A5%87%20%E0%A4%B9%E0%A5%88%E0%A4%82%20%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B2%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%A4%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%20%E0%A4%AB%E0%A4%BF%E0%A4%9F,%20%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%8F%20%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%20%E0%A4%96%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%E0%A4%94%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A4%B9%E0%A5%80%E0%A4%82.jpg)
.jpg)
.jpg)
0 टिप्पणियाँ