Maharashtra Police Recruitment 2022 - महाराष्ट्र पुलिस भर्ती 2022: 12वीं पास के लिए पुलिस विभाग में ढेरों नौकरियां

Maharashtra Police Recruitment 2022


महाराष्ट्र पुलिस भर्ती 2022: 12वीं पास के लिए पुलिस विभाग में ढेरों नौकरियां, जल्द करें आवेदन, अच्छी सैलरी


महाराष्ट्र पुलिस भर्ती 2022 Sarkari Naukri: उम्मीदवार दी गई इन सभी महत्वपूर्ण बातों को ध्यान से पढ़कर ही आवेदन करें। साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार महाराष्ट्र पुलिस (सरकारी नौकरी) में नौकरी पा सकते हैं।


महाराष्ट्र पुलिस भर्ती 2022: बहुत से युवा पुलिस विभाग (सरकारी नौकरी) में नौकरी करने का सपना देखते हैं। उनका यह सपना महाराष्ट्र पुलिस विभाग के तहत पूरा हो सकता है। इसकी महाराष्ट्र पुलिस ने कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे महाराष्ट्र पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट mahapolice.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों (Maharashtra Police Recruitment 2022) पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर है।


इसके अलावा उम्मीदवार इन पदों के लिए सीधे इस लिंक https://www.mahapolice.gov.in/ के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती (Maharashtra Police Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत पुलिस विभाग में कुल 18334 पद भरे जाएंगे।


महत्वपूर्ण तिथियां


प्रारंभिक तिथि - 09 नवंबर 2022

अंतिम तिथि- 30 नवंबर 2022


रिक्ति विवरण


पदों की कुल संख्या- 18334


पुलिस कांस्टेबल – 14956

एसआरपीएफ पुलिस कांस्टेबल-1204

ड्राइवर पुलिस कांस्टेबल – 2174


पात्रता मानदंड


उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, महाराष्ट्र पुलिस ड्राइवर पदों के लिए ड्राइविंग में अनुभव के साथ ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।


आयु सीमा 2022


आयु सीमा 18 वर्ष से 28 वर्ष 


चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा

फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट

कैरेक्टर सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन 

मेडिकल टेस्ट आदि के आधार पर किया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ